हाल ही में WWE के पूर्व राइटर Vince Russo
ने वीर महान की बुकिंग को लेकर WWE
पर काफी बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा,
"आपको पता है कि समस्या क्या है? वीर महान एक
बड़े हील होने चाहिए थे। वीर एक बेबीफेस नहीं हैं और
इसी वजह से वो अपने अनुसार किसी पर भी
हमला कर सकते थे। क्योंकि पहले जेक रॉबर्ट्स क्या
करते थे? रिकी स्टीमबोट क्या करते थे? पहले जब एक
हील सामने आता था वो उनके सामने 5 बेबीफेस होते थे।
नया हील इन बेबीफेस सुपरस्टार्स के साथ काम
करता था और वो टॉप पर पहुंच जाता था।"