वीर महान को अक्टूबर 2021 में Raw ब्रांड
में ड्राफ्ट किया गया था। काफी महीनों तक उनके
सैगमेंट्स देखने को मिले और फिर WrestleMania
के बाद उनका डेब्यू हुआ। WWE ऑफिशियल
एडम पीयर्स ने इसी वजह से वीर महान को
एक तरह से सलाह दी है। वीर महान को किसी
की बुरी हालत करने के बजाय दूसरा रास्ता
अपनाना चाहिए और उनके साथ प्यार से रहना
चाहिए। पीयर्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया
और इसमें वीर महान को टैग किया।