सब टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’

के फैंस के लिए एक और बुरी खबर है। शो के कई

किरदार धीरे-धीरे किनारा कर रहे हैं। पहले दयाबेन का किरदार

निभाने वाली दिशा वकानी ने शो को अलविदा कहा,

फिर तारक मेहता के रोल में दिखने वाले शैलेश लोढ़ा के शो

छोड़ने की बात आई, अब खबर आ रही है कि बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता 

भी शो में नहीं दिखाई देंगी। हालांकि इस मामले में मुनमुन दत्ता

की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। उनके शो छोड़ने के पीछे कई वजहें

बताई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन आने वाले बिगबॉस ओटीटी में हिस्सा ले सकती हैं, 

बताई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन आने वाले बिगबॉस ओटीटी में हिस्सा ले सकती हैं, 

जिसकी वजह से वो TMKOC छोड़ सकती हैं। लेकिन इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।