रोहित शर्मा ने अब तक 137 T20I मैचों में
172 छक्के लगाए हैं, वह न्यूजीलैंड के सलामी
बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के बराबर आ चुके हैं। रोहित
अगर आज एक भी छक्का लगाते हैं तो वह T20
अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाने का वर्ल्ड
रिकॉर्ड बना देंगे। T20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों
की सूची में, के बाद गुप्टिल और रोहित शर्मा के बाद क्रिस
गेल हैं जिन्होंने 79 मैचों में 124 छक्के लगाए हैं।
वहीं चौथे नंबर पर इयोन मोर्गन (120) और पांचवें नंबर पर
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच (118) हैं।