Meerut News : उत्तर प्रदेश उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का जी ने मेरठ-हरिद्वार NH-58 स्थित सिल्वर सिटी में आज कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस कावड़ सेवा शिविर में मंत्री जी ने चिकित्सा, भंडारा एवं कावड़ यात्रियों के आराम के लिए जारी सेवाओं का जायज़ा लिया।
इस मौके पर राज्य मंत्री जी ने अपने अभिभाषण में कहा की भारत की सबसे अमूल्य धरोहर उसकी संस्कृति है उन्होंने आगे कहा कि “अंग्रेजो ने भारत पर 200 वर्षो से अधिक शासन किया, अंग्रेजो से पहले मुगलों ने भारत पर शासन किया परन्तु उनमे से कोई भी भारत की संस्कृति को मिटा नहीं पाया”
उन्होंने आगे कहा की “सावन महीना हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है इस समय सबसे ज्यादा शिव प्रेमी सड़को पर रहते है और कावड़ यात्रा पर जाते है और कावड़ यात्रियों को हम भोले/शिव का स्वरुप मानते है। और उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए काम करना शिव की सेवा करना है।”

यह भी पढ़े : Meerut News: कावड़ियों ने लगाया कावड़ यात्रा का अपमान करने का आरोप, किया NH-58 जाम।
आगे उन्होंने सिल्वर सिटी कावड़ सेवा शिविर में अपनी सेवा देने वाले सभी व्यक्तियों का धन्यवाद दिया और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कावंड़ यात्रियों के लिए मुहैया कराई जा रही सेवाओं के संदर्भ में बात करते हुए कहा की “सरकार द्वारा चलायी गयी कोई भी सेवा आम नागरिको के सहयोग के बिना पूरी नहीं हो सकती”।
इस बीच शिविर में आने वाले कावड़ियों पर सिल्वर सिटी कावड़ सेवा शिविर और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संजीव गोयल सिक्का जी पुष्प वर्षा की गयी एवं फल वितरण किया गया।

शिविर में कावड़ियों के इलाज के लिए अंग्रेजी दवाइयों के साथ-साथ इलाज की एक प्राचीन पद्धति प्राणिक हीलिंग द्वारा आने वाले कावड़ यात्रियों के दर्द का निवारण किया गया।
इस मौके पर शिविर में अधिवक्ता अजय दीवान, डॉ. विकास बालियान, आदित्य शर्मा, गौरव शर्मा, मनोज छिल्लर, विजय कुमार, राकेश शर्मा, अशोक शर्मा, महेंद्र सिंह, आकाश शर्मा, शोकेन्द्र राठी, मनीष चौधरी, एवं मोहित जैन आदि मौजूद थे।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें khabri.live हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट khabri.live हिंदी पर |