पूर्व वित्त राज्य मंत्री और वर्तमान राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला को रविवार को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। 70 वर्षीय शुक्ला,राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की जगह लेंगे। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर जो वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश के राजयपाल है को बिहार का गवर्नर नियुक्त किया गया है।
अर्लेकर को 21 जुलाई, 2021 को हिमाचल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता शुक्ला उत्तर प्रदेश के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। वह हिमाचल के 22वें राज्यपाल होंगे।
उन्हें 2020 में भाजपा के मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले, उन्होंने 2014-2019 से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था।
यह भी पढ़े :आपसी रंजिश में मछली व्यवसायी को मारी अंधाधुंध गोली, 2 पुलिसकर्मी शहीद, पढ़ें क्राइम डिटेल
शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी।
वह 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए और 1991, 1993 और 1996 में फिर से निर्वाचित हुए। उन्होंने 1996 से 1998 तक भाजपा-बसपा गठबंधन सरकार में जेल मंत्री और 1998-2002 तक राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में कार्य किया। शुक्ला 1975 में आपातकाल के दौरान जेल भी गए थे और 1977 में जेल से बाहर आए थे।
इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्ला को बधाई दी है.
सुक्खू ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनके व्यापक अनुभव से राज्य और इसके लोगों को लाभ होगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Khabri.live हिंदी|