अपने गानों के जरिए गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पंजाब में हड़कंप मच गया है. मनसा के जवाहरके गांव में अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं. पहले गंभीर रूप से घायल सिद्धू मूसेवाला को मानसा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हमले में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के वक्त सिद्धू मूसेवाला खुद वाहन चला रहे थे। प्रारंभिक जांच में सिद्धू मूसेवाला पर हमले को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की ओर संदेह के घेरे में हैं।

सिविल सर्जन बोले- अस्पताल पहुंचते-पहुंचते मूसेवाला की मौत हो चुकी थी
मानसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. रंजीत राय ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला को अस्पताल में मृत लाया गया था.
कुल तीन लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से सिद्धू मूस वाला की मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूस वाला की गोली मारकर हत्या.
पंजाब पुलिस पर उठेंगे सवाल

घटना मानसा जिले की है। यहां अज्ञात हमलावरों ने महिंद्रा जीप चला रहे मूसेवाला पर फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल मुसेवाला को मानसा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका। उनकी हत्या निश्चित रूप से पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करेगी।
सरकार ने एक दिन पहले सुरक्षा घटाई थी
बता दें कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती की थी। मुसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 बंदूकधारी थे। कार्रवाई करते हुए मान सरकार ने उनके पास केवल 2 बंदूकधारी छोड़े थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या के वक्त बंदूकधारी उसके साथ था या नहीं।
कांग्रेस के टिकट पर मानसा से लड़ा विधानसभा चुनाव
सिद्धू मूसेवाला ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें पार्टी में लाकर मानसा से टिकट दिया. हालांकि चुनाव में वह आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला से हार गए। बाद में डॉ. विजय सिंगला स्वास्थ्य मंत्री बने लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस ने मूसेवाला के निधन को पार्टी के लिए बड़ा झटका बताया
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कांग्रेस ने गहरा दुख जताया है. पार्टी ने एक ट्वीट में कहा कि पंजाब से कांग्रेस उम्मीदवार रहे प्रतिभाशाली गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने कांग्रेस पार्टी और पूरे देश को गहरा सदमा दिया है. हम उनके परिवार, प्रशंसकों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय सिद्धू मूसेवाला
सिंगर सिद्धू मूसेवाला हथियारों को बढ़ावा देने वाले गानों के कारण विवादों में रहे थे और केस भी दर्ज किया गया था। इसके बावजूद वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। सिद्धू मूसेवाला के लाखों प्रशंसक हैं और YouTube पर उनके कुछ वीडियो को 10 मिलियन से अधिक लोगों ने पसंद किया है।
यह भी पढ़े :कौन है सिद्धू मूसेवाला ? जाने उनसे जुडी 5 प्रमुख बातें।
Watch web story Here: व्हाइट सूट-झुकी नजरें, सिंपल लुक में भी Shehnaaz ने कहर ढाया
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें khabri.live हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट khabri.live हिंदी पर |