प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करने के लिए तैयार हैं। इस कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू के साथ मेघालय के सीएम कोनराड संगमा और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए।
न्याय के कुशल वितरण के लिए ठोस समाधान खोजने पर सरकार और न्यायपालिका के बीच एक ईमानदार और रचनात्मक बातचीत का यह एक अनूठा अवसर है। कार्यक्रम में रिजिउ ने कहा।
एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों को संबोधित करेंगे।