नई दिल्ली: भारत ने परमाणु हमले में सक्षम अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इसका सफल परीक्षण आज यानी 6 जून को शाम 7.30 बजे ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया. सामरिक बल कमान के तत्वावधान में इसका परीक्षण किया गया। अग्नि-4 की मारक क्षमता 4000 किमी है। लॉन्च ने सभी परिचालन मापदंडों के साथ-साथ रक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को मान्य किया है। यह सफल परीक्षण ‘विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध’ क्षमता रखने की भारत की नीति की पुष्टि करता है।

यह भी पढ़े : Amazon summer sale 2022: एलजी,हिताची, लॉएड ,व्हिर्लपूर, समेत टॉप 6 ऐरकंडिशनर पर कमाल की छूट।
बता दें कि इससे पहले भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इसकी रेंज 5000 किमी थी।

गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय नौसेना ने “सीकिंग हेलिकॉप्टर” से स्वदेशी रूप से विकसित पहली एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। परीक्षण ओडिशा के बालासोर में एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) में आयोजित किया गया था। वहीं, भारतीय नौसेना और अंडमान निकोबार कमांड ने संयुक्त रूप से ‘सुपरसोनिक क्रूज’ मिसाइल ब्रह्मोस के एंटी-शिप वर्जन का सफल परीक्षण किया था।
Watch Web story Here : पंकज त्रिपाठी की बेटी Aashi Tripathi के आगे फेल हैं सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस
Watch Web Story Here : WWE Raw में चौंकाने वाली चीज़ें जो इस हफ्ते रॉ में देखने को मिल सकती हैं
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें khabri.live हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट khabri.live हिंदी पर |