हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष शारदीय Navratri 2022 में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होती है। दुर्गअष्टमी व्रत, अष्टमी तिथि को कन्या पूजन, नवमी तिथि को महानवमी और दशमी तिथि को दशहरा या विजयदशमी पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है।
इस साल Navratri 26 सितंबर सोमवार से शुरू हो रही है। प्रतिपदा के दिन देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा घटस्थापना या कलश स्थापना से शुरू होती है। ज्योतिषी डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव ने नवरात्रि के घटस्थापना मुहूर्त के बारे में जानकारी दी है।
Navratri 2022 तारीख
पंचांग के अनुसार अश्विन शुक्ल प्रतिपदा की तिथि 26 सितंबर को प्रातः 03:23 से 27 सितंबर को प्रातः 03:08 बजे तक है. ऐसे में 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं. नवरात्र के इस पहले दिन कलश स्थापना के बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप की पूजा की जाएगी.
R&AW 55th Foundation Day पर अपने ख़ुफ़िया जासूसों को सम्मानित करेंगे NSA Ajit Doval
घटस्थापना स्थापना शुभ मुहूर्त Navratri 2022
शारदीय नवरात्रि के घटस्थापना या कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 06:11 से प्रातः 07.51 तक है। अगर किसी कारण से आप सुबह कलश की स्थापना नहीं कर पाते हैं तो अभिजीत मुहूर्त के दिन सुबह 11.36 बजे से दोपहर 12.36 बजे के बीच कर सकते हैं। अभिजीत मुहूर्त कलश स्थापना के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है।
Navratri के पहले दिन 26 सितंबर को चौघड़ा का अमृत मुहूर्त सुबह 06.11 बजे से 07.42 बजे तक है. इसलिए प्रातः काल कलश स्थापना करना अत्यंत शुभ रहेगा।

Navratri 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री देवी की पूजा की जाती है। अधिकांश लोग इस दिन नवरात्रि का पहला व्रत रखते हैं। जो लोग नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत नहीं रख पाते हैं, वे पहले दिन और दुर्गा अष्टमी का व्रत रखते हैं. इसे नवरात्रि का उदगम कहा जाता है।
महा अष्टमी के दिन लड़कियों की पूजा की जाती है और महानवमी या दशमी को हवन किया जाता है। लेकिन कई जगहों पर दुर्गा अष्टमी के दिन हवन किया जाता है। भले ही लोग पूरे 9 दिनों तक उपवास करते हैं, फिर भी वे नवमी या दशमी पर हवन करते हैं और दशहरे के दिन पारण करते हैं।
Breaking News Hindi, Hindi News, Latest News Hindi में सबसे पहले पढ़ें khabri.live पर हिंदी में | आज की National News Hindi, Live News Update, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट khabri.live पर हिंदी में |