अंतर्राष्ट्रीय पहलवान अर्जुन पुरस्कार विजेता दिव्या काकरान ने कजाकिस्तान में चल रही विश्व कुश्ती रैंकिंग श्रृंखला प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। दिव्या ने कजाकिस्तान की खिलाड़ी को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब उनका मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए मंगोलिया की एक खिलाड़ी से होगा।

अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान वर्तमान में कजाकिस्तान के अल्माटी में चल रही विश्व कुश्ती रैंकिंग श्रृंखला प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। शुक्रवार को दिव्या ने कजाकिस्तान की खिलाड़ी को 4-0 से हराया। अब फाइनल में दिव्या का सामना मंगोलियाई खिलाड़ी से होगा। इस मैच में गोल्ड मेडल के लिए कुश्ती खेली जाएगी।
यह भी पढ़े : महात्मा गांधी से प्रेरणा लें: विश्व साइकिल दिवस पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट
ओलंपिक को छोड़कर सभी स्पर्धाओं में कुश्ती पदक

दिव्या अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 77 पदक जीत चुकी हैं। उन्हें 2020 में अर्जुन पुरस्कार मिला है। दिव्या ने नवंबर 2021 में सर्बिया में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। दिव्या के पिता सूरजवीर ने बताया कि दिव्या ने ओलंपिक को छोड़कर सभी कुश्ती स्पर्धाओं में पदक जीते हैं। अब ओलिंपिक मेडल बचा है। इसके लिए दिव्या जीन पूरे मन से तैयारी कर रही हैं। दिव्या फिलहाल रेलवे में नौकरी कर रही हैं।
Watch Web story Here : Team India: ये खिलाड़ी जल्द सुना सकता है अपने संन्यास की खबर
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें khabri.live हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट khabri.live हिंदी पर |