आज गुरवार के दिन भारत में बहुत कुछ होना बाकि है जैसे भारतीय राज्यों में चल रहे विधान सभा चुनाव के नतीजे आने है साथ आज है भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC womens World Cup का मुक्कबला होने वाला है ये मैच हैमिल्टन में भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 शुरू होगा। आईसीसी महिला विश्व कप 2022 का यह 8th मैच है जो मेजबान न्यूजीलैंड और जीत के साथ आगाज़ कर चुकी भारतीय टीम के बीच होगा।

ICC Points Table
अभी तक के पुरे विश्वकप में न्यूजीलैंड की टीम ने 2 मुकाबले खेले है और 1 हार और 1 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है और बात करे इंडियन टीम की तो भारत ने अभी तक 1 मैच पाकिस्तान के साथ खेला है और पाकिस्तान को 107 रनों से हराने के बाद पॉइंट्स टेबल में 3rd पायदान पर है और भारत अपने इस विजय रथ की गति को आगे बढ़ाने की उम्मीद करेगा। अगर हम बात दोनों टीमों के नेट रन रेट की करे तो भारत ने 1 मैच खेला और उसमे ही बड़े अंतराल से उसे जीत मिली है जिस कारण भारत का नेट रन रेट टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा + 2.140 का है और वही न्यूजीलैंड का नेट रन रेट टूर्नामेंट में 1 हार और 1 जीत के साथ उसका नेट रन रेट +0532 का है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड,आईसीसी महिला विश्व कप 2022:
भारत और नूज़ीलैण्ड के बीच अब तक विश्व कप में खेले गए मुकाबलों की अगर बात करे तो ये आकड़े भारत का साथ बिलकुल भी नहीं देते दिख रहे है भारत ने विश्वकप में अब तक नूज़ीलैण्ड के साथ 12 मुकाबले खेले है जिसमे से भारत को सिर्फ 2 मैचों में जीत का स्वाद चखने को मिला है और 1 मैच टाई हुआ है बाकि मैचों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मुँह की खानी पड़ी है। परन्तु इसबार भारतीय महिला क्रिकेट टीम की परफॉर्मेंस की अगर हम बात करे तो इस बार भारतीय टीम नूज़ीलैण्ड की टीम को कड़ी टक्कर देगी और जीतेगी और अपने नूज़ीलैण्ड के खिलाफ इतिहास को और बेहतर भी करेगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड आकड़े
यदि हम भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुए One Day Internationals (ODI)
की अगर हम बात करे और आकड़ो पर नजर डाले तो भारतीय टीम कमजोर नजर आती है भारत और नूज़ीलैण्ड के बीच अब तक 53 ODI’S खेले गए है जिसमे में भारत ने अब तक सिर्फ 12 मैच जीते है और बाकि में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
अगर हम नूज़ीलैण्ड और भारत के बीच हुए अब तक के मुकाबलों में खिलाड़ियों के आकड़ो पर अगर नजर डाले तो भारत का पलड़ा भरी नजर आता है
भारत गुरुवार को हैमिल्टन में आईसीसी महिला विश्व कप 2022 के अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।
यहां गुरुवार को होने वाले संघर्ष से पहले सभी आँकड़े हैं जिन्हें आपको जानना आवश्यक है।
एकदिवसीय मैचों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आकड़े:भारत बनाम न्यूजीलैंड
सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी: IND-W – मिताली राज (1230), NZ-W – सूजी बेट्स (713)
उच्चतम रन-स्कोरर (एक पारी में): IND-W – मिताली राज (109), सूजी बेट्स (122)
सर्वाधिक विकेट लिए गए: IND-W – झूलन गोस्वामी (46), लुईस मिलिकेन (19)
एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन: IND-W – झूलन गोस्वामी (6/31), NZ-W – जैकी लॉर्ड (6/10)
सर्वाधिक कैच लपके: IND-W – मिताली राज (10), NZ-W – रेबेका रोल्स (18)
आईसीसी विश्व कप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आकड़े: भारत बनाम न्यूजीलैंड
सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी: IND-W – मिताली राज (273), NZ-W – डेबी हॉकले (154)
उच्चतम रन-स्कोरर (एक पारी में): IND-W – मिताली राज (109), NZ-W – अन्ना स्मिथ (89)
सर्वाधिक विकेट लिए गए: IND-W – नीतू डेविड (12), NZ-W – जैकी लॉर्ड (12)
एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन: IND-W – राजेश्वरी गायकवाड़ (5/15), NZ-W – जैकी लॉर्ड (6/10)
सर्वाधिक कैच लपके: IND-W – अंजू जैन (4), NZ-W – एलीन बधम (4)
उच्चतम टीम योग: IND-W – 265/7 (15 जुलाई, 2017), NZ-W – 224/5 (9 दिसंबर, 2000)
सबसे कम टीम योग: IND-W – 37 ऑल आउट (14 जनवरी, 1982), NZ-W – 79 ऑल आउट (15 जुलाई, 2017)