Cold Wave in North India: India Meteorological Department (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि Rajasthan, Uttar Pradesh और Madhya Pradesh के पूर्वी हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। आईएमडी ने अपने नवीनतम बुलेटिन में बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है।
IMD ने अपने बुलेटिन में कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 10-13 जनवरी के दौरान व्यापक स्तर पर बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।
अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के उत्तरी इलाकों में घने कोहरे का अनुमान है।
Delhi in grip of cold wave
दिल्ली में शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Cold wave conditions in Haryana, Punjab
पंजाब और हरियाणा भीषण शीतलहर की चपेट में हैं, दोनों राज्यों के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।
हरियाणा के नारनौल और हिसार में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 3.2 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 5.2 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 4.4 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 4.5 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के बठिंडा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में 6.3 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 6.6 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने कहा कि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Rajasthan: Churu, Pilani recorded minimum temperature below freezing point
राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई इलाकों में लगातार कई दिनों से हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है
आईएमडी ने कहा कि चूरू में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिलानी में यह 0.6 डिग्री सेल्सियस था।
Breaking News Hindi, Hindi News, Latest News Hindi में सबसे पहले पढ़ें khabri.live पर हिंदी में | आज की National News Hindi, Live News Update, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट khabri.live पर हिंदी में |