अपने पिता की मृत्यु के बाद, एक पुत्र जो उसकी अस्थियों को विसर्जित करने गया था, उसकी भी मृत्यु हो गई। बेटा किराए पर विमान लेकर अस्थियां विसर्जित करने गया था। लेकिन तभी विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पायलट के साथ उनकी भी जान चली गई। मामला अमेरिका का है। अधिकारियों ने विमान को ‘होम मेड’ बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
डेली मेल के मुताबिक, 58 वर्षीय ली सेमेन्स्की के पिता का हाल ही में निधन हो गया। उन्होंने अपने पिता की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए एक विमान किराए पर लिया। यह विमान पानी और हवा दोनों में काम कर सकता है। लेकिन दुर्भाग्य से विमान हादसे का शिकार हो गया।
जिससे सेमेन्स्की और 61 वर्षीय पायलट जॉनसन की जान चली गई। दुर्घटना से पहले, सेमेन्स्की ने अपने पिता की राख को विसर्जित कर दिया था। लौटते समय विमान का एक्सीडेंट हो गया था। घटना पिछले रविवार की है। लेकिन अब विमान के डिजाइन पर सवाल उठ रहे हैं. इसे ‘होममेड’ प्लेन बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े : Anupama Serial Update: राखी ने किया तोषु का पर्दाफाश !
लैंडिंग से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया
दरअसल, जब विमान अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा और पायलट से संपर्क नहीं हो सका तो विमानन विभाग ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि विमान लैंडिंग से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें पायलट समेत एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।
अब जांच अधिकारियों ने विमान को ‘होम मेड’ बताते हुए कहा है कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड हादसे की जांच कर रहे हैं। हालांकि, दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वहीं, विमानन विभाग ने कहा कि पायलट जॉनसन काफी अनुभवी थे।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें khabri.live हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट khabri.live हिंदी पर |