पंजाब विधानसभा ने चंडीगढ़ पर अपना दावा दोहराते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है। केंद्र शासित प्रदेश पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी कैसे बना; क्या कहा राज्यों और केंद्र की सरकारों ने?

चंडीगढ़ को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद इस हफ्ते तब और भड़क गया जब केंद्र ने केंद्र शासित प्रदेश में कर्मचारियों के लिए पंजाब सर्विस रूल्स के बजाय सेंट्रल सर्विस रूल्स अधिसूचित किए। केंद्र ने पहले भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में नियुक्तियों के नियमों में बदलाव किया था – भर्तियां अब केवल पंजाब और हरियाणा के बजाय भारत में कहीं से भी की जा सकती हैं। शुक्रवार को पंजाब विधानसभा ने विशेष सत्र में चंडीगढ़ पर राज्य के दावे को दोहराते हुए सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया।