Delhi Metro Yellow Line Update: Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने सोमवार को एक ट्वीट कर Delhi Metro में सफर करने वाले यात्रियों को जानकारी दी कि (DMRC) की Yellow Line के मेट्रो स्टेशन सुल्तानपुर और घिटोरनी के बीच एक मेट्रो ट्रेन में “तकनिकी खराबी” के चलते मेट्रो सेवाएं कुछ घंटो के लिए स्थगित होने के बाद फिर से चालू की गयी है।
Delhi Metro Rail Corporation ने यात्रियों के साथ खबर तकनिकी खराबी के अपडेट को साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। Delhi Metro ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर दिल्ली वासियो को सम्बोधित करते हुए लिखा, “सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।”

आपको बताते चले की Delhi Metro की Yellow Line जो दिल्ली के समय पुर बादली से गुरुग्राम के हुड्डा सिटी सेंटर तक चलती है में हुई खराबी की जानकारी आज सुबह Delhi Metro ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की थी।
न्यूज़ एजेंसी PTI ने Delhi Metro के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया की एक ट्रेन में तकनिकी खराबी के चलते Yellow Line पर मेट्रो सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं थी। परन्तु अब सभी सेवाएं सुचारु रूप से चालू है।
Delhi Metro Rail Corporation ने Yellow line के यात्रिओं को सतर्क करने के लिए सुबह 7 बजे ट्वीट किया, जिसमे कहा की “सुल्तानपुर और घिटोरनी के बीच येलो लाइन अपडेट, सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। हुडा सिटी सेंटर और घिटोरनी के साथ-साथ सुल्तानपुर और समयपुर बादली के बीच सेवा उपलब्ध है। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवाएं।” .
यह भी पढ़े : “नहीं कर सकते Agnipath Scheme की गुप्त जानकारी को RTI से पब्लिक” रक्षा मंत्रालय, धारा 8 और 9 का जिक्र।
इससे करीब 20 मिनट पहले DMRC ने ट्वीट किया था कि घिटोरनी और सुल्तानपुर के बीच ‘सेवाओं में देरी’ हुई है।
एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, “Yellow Line की एक ट्रेन में कुछ तकनीकी समस्या आयी है, लेकिन इसे सुलझाया जा रहा है।”
MG Road Metro Station में प्रवेश को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।
(एजेंसियों से इनपुट के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें khabri.live हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट khabri.live हिंदी पर |