अपनी कप्तानी में श्री लंका को 1996 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाले दिग्गज क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा को बड़ा झटका लगा है। अर्जुन रणतुंगा के छोटे भाई को दो साल कैद की सजा सुनाई गई है। उस पर व्यवसायी को धमकाने का आरोप है।

अर्जुन रणतुंगा के छोटे भाई प्रसन्ना रणतुंगा श्रीलंकाई सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उसके खिलाफ साल 2015 में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें कारोबारी पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था।
यह भी पढ़े :Sri Lanka Economic Crisis: वित्त मंत्री के श्रीलंका को समर्थन के बाद, IMF ने की भारत की प्रशंसा
श्रीलंका की एक अदालत ने प्रसन्ना रणतुंगा को दो साल जेल की सजा सुनाई। साथ ही 25 लाख जुर्माना भी भरना होगा। इतना ही नहीं प्रसन्ना रणतुंगा को जिस बिजनेसमैन को उसने धमकी दी थी, उसे भी दस लाख रुपये देने होंगे।
इस मामले में प्रसन्ना रणतुंगा की पत्नी को बरी कर दिया गया है, अन्यथा वह भी आरोपी थी। आपको बता दें कि यह सब तब हुआ है जब श्रीलंका की आर्थिक स्थिति खराब है और हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं।

गौरतलब है कि अर्जुन रणतुंगा 1996 में श्रीलंकाई टीम के कप्तान थे, जब श्रीलंका ने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप जीता था। श्रीलंका ने अब तक केवल एक विश्व कप जीता है, इसके अलावा उसने एक टी20 विश्व कप भी जीता है।
Watch web story Here: असली रंग दिखाएंगी बरखा भाभी, बेघर होंगे अनुज और अनुपमा?
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें khabri.live हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट khabri.live हिंदी पर |